CJP Delhi Protest: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे राजनीतिक प्रदर्शनों, रैलियों और पुलिस पाबंदियों के कारण त्योहारी सीजन में व्यापार को भारी चपत लगी है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार, अक्टूबर महीने में अब तक हुए प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कारोबारियों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. विरोध प्रदर्शनों का कनॉट प्लेस और उसके आसपास के बाजारों पर काफी असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में व्यापारियों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.