दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति मचने की बात है. बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हैं. इन खबरों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां घायल हुए लोगों को इलाज के लिए लाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार यहां पंडाल गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति मची. जिसमें कई लोग घायल हो गए.