इटली में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. सड़कों पर जमकर हंगामा हो रहा है, दुकानों में लूटपाट और आगजनी की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस हिंसा की निंदा की है. सिर्फ इटली ही नहीं, यूरोप के कई देशों बेल्जियम, फ्रांस, इटली में लोग लिविंग कॉस्ट बढ़ने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, लिविंग कॉस्ट बढ़ने की तीन वजहें हैं- पहला रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से एनर्जी इंपोर्ट महंगा होना. दूसरा- खाड़ी देशों में युद्ध की वजह से तनाव बढ़ा है. इससे ईरान, सऊदी अरब और कतर द्वारा प्रोडक्शन कम करने से एनर्जी की कीमतें बढ़ी हैं. तीसरा कारण है कि अब सर्दियों आ रही हैं और यूरोप में कई देशों में पारा जीरो से नीचे पहुंच जाता है. ऐसे में सेंट्रलाइज्ड वार्मिंग सिस्टम की जरूरत पड़ती है और एनर्जी की खपत बहुत ज्यादा होती है. रूस और मिडल ईस्ट से एनर्जी आने में दिक्कत से लिविंग कॉस्ट बढ़ना लाजमी है, इसलिए लोग पूछ रहे हैं, सरकार इसके खिलाफ कुछ क्यों नहीं कर पा रही?