देश के सबसे अमीर राज्य में पानी की बूंद-बूंद पर पहरा, अक्टूबर में ही महाराष्ट्र में सूखे की दस्‍तक!

  • 6:11
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

भारत के सबसे अमीर और आर्थिक इंजन कहे जाने वाले राज्य महाराष्ट्र में आज हालात चिंताजनक दिख रहे हैं. अक्टूबर का महीना जब आमतौर पर फिजाओं में गुलाबी ठंडक घुलने लगती है, उस अक्टूबर में महाराष्ट्र का गला सूख रहा है. नौबत यहां तक आ गई है कि अब पानी की एक-एक बूंद पर सरकारी पहरा बिठा दिया गया है. अगर आपने अपने आंगन में पाइप से पानी छिड़का या अपनी कार धोई, तो आपकी जेब से सीधे 5,000 रुपये निकल जाएंगे! और अगर कहीं गलती से अवैध कनेक्शन ले लिया, तो पुलिस की जीप सीधे आपके दरवाजे पर आकर रुकेगी और दर्ज होगी सीधी FIR! 
अल नीनो की मार और रूठे मानसून ने महाराष्ट्र को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां पानी अब सिर्फ जीवन नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था का सवाल बन गया है. सूरज का पारा अक्टूबर में ही 38 डिग्री के पार है. जमीन तप रही है, बांध सूख रहे हैं और शहरों में पानी के लिए बड़ी चिंता की आहट सुनाई दे रही है. संकट की इस घड़ी में महाराष्ट्र के तीन बड़े शहरों नागपुर, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर से जो तस्वीरें और फरमान सामने आए हैं, वो बताने के लिए काफी हैं कि आने वाला समय संकट भरा है.

संबंधित वीडियो