पीड़ितों को सरकारी नौकरी और 25 लाख, CM शुभेंदु का कोलकाता पूजा पंडाल हादसा को लेकर ऐलान

  • 14:50
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया है. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. मृतकों में 15 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

संबंधित वीडियो