दुर्गा पंडाल हादसे में कोलकाता पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस के हत्थे चढ़े 7 लोग!

  • 3:56
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में कोलकाता पुलिस ने बड़ा एक्‍शन लिया है. पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. गिरफ्तार लोगों के नाम हैं- राजकुमार सेवड़ा (पूजा कमेटी के सेक्रेटरी), शांतनु दुबे (वाइस प्रेसिडेंट), विप्लव मुखर्जी (कंस्ट्रक्शन और बांस-बल्ले का काम देख रहे थे), कौशिक साहा (क्राउड मैनेजमेंट और VIP पास देख रहे थे), पिंटू दे (क्राउड कंट्रोल इंचार्ज), सुमन चक्रवर्ती और राजेश पाल (प्राइवेट सिक्योरिटी इंचार्ज). इससे पहले 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी. कोलकाता पुलिस लगातार CCTV फुटेज खंगाल रही है. STF भी जांच में जुटी है और SIT का गठन किया गया है. 19 परिवारों ने अपनों को खोया है, इसलिए सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है.

संबंधित वीडियो