Kolkata Durga Puja Stampede: गृह मंत्री अमित शाह ने जताया गहरा दुख!

  • 0:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 17, 2026

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. मृतकों में 15 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा उत्तरी कोलकाता के चोर बागान इलाके में कल शाम करीब 7:40 बजे हुआ.