कहीं पंडाल गिरा तो कहीं बेकाबू ट्रक ने कुचला... अब तक 31 की मौत, कहां हुई चूक, कौन जिम्‍मेदार?

  • 11:52
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक के टक्‍कर मारने और कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मच गई. इन दोनों हादसों ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में बड़ा हादसा हुआ है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई है. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर साल नवरात्रि में मेला लगता है और इस सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है. ऐसे में ट्रक को नीचे कैसे आने दिया? प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन को इस हादसे की जांच करानी चाहिए. आखिर कैसे ट्रक को नीचे आने के लिए इजाजत मिली. 
वहीं, कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. मृतकों में 15 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

संबंधित वीडियो