डर, भगदड़, और 19 मौतें! कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में कैसे हुआ हादसा? देखिए- ग्राउंड रिपोर्ट

  • 12:26
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. मृतकों में 15 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा उत्तरी कोलकाता के चोर बागान इलाके में कल शाम करीब 7:40 बजे हुआ. उस वक्त तेज बारिश हो रही थी, पंडाल के भीतर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी, जो लोग भीतर थे वो बारिश के कारण बाहर नहीं निकल पाए और बाहर से लोग लगातार दर्शन के लिए अंदर आ रहे थे. एंट्री और एग्जिट गेट संकरा होने और वॉलंटियर्स के भीड़ पर काबू न पा पाने से भगदड़ मच गई.

संबंधित वीडियो