महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एनसीपी और कांग्रेस की बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है. आज भी शरद पवार के घर एनसीपी और कांग्रेस के कई नेता पहुंचे. जब बैठक खत्म हुई तो कांग्रेस और एनसीपी की ओर से कहा गया कि उनके बीच सहमति बन गई है. अब जो आगे की बैठकें होंगी वो मुंबई में होंगी. ऐसा कहा जा रहा है कि कल शाम तक कोई पक्की खबर सामने आ सकती है.