दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर महाराष्ट्र में 'भूचाल' सुशांत का केस भी फिर खुलेगा?

  • 26:31
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6 साल बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश (2 सितंबर) के बाद CBI ने FIR दर्ज की. दिशा की मौत 8 जून 2020 को मलाड में 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी, उसके 6 दिन बाद 14 जून को सुशांत मृत मिले थे. FIR पिता सतीश सालियान के बयान पर दर्ज - हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने, झूठी जानकारी देने की धाराएं. FIR में पूर्व CM उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, एक्टर दिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, तत्कालीन CP परमबीर सिंह, सचिन वाजे, DCP विशाल ठाकुर समेत कई बड़े नामों का उल्लेख है, पर फिलहाल किसी को आरोपी नहीं बनाया.