परिसीमन बिल पर बड़ा अपडेट, क्या NDA को मिलेगा पवार का साथ?

  • 5:34
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

संसद के मानसून सत्र से पहले परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अब ऐसा माना जा रहा है कि इस बिल के समर्थन में जरूरी आंकड़ा 360 सांसदों के करीब पहुंच सकता है. चर्चा है कि शरद पवार की पार्टी भी परिसीमन बिल पर एनडीए का समर्थन कर सकती है. सुप्रिया सुले के हालिया बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि उनके बयान का सीधा संकेत यह है कि इस मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ चुकी है और शरद पवार खेमे का रुख एनडीए के पक्ष में जा सकता है. यही कारण है कि इस घटनाक्रम को पवार का बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है.

संबंधित वीडियो