लखनऊ के शिवा शर्मा मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे हजरतगंज थाने में सरेंडर कर सकती हैं. पुलिस सूत्रों से जानकारी मिल है कि आज श्रद्धा दुबे के सरेंडर की संभावना है. शिवा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे नेपाल भाग गई थी और तभी से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. इस मामले में 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था और बाद में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था. श्रद्धा ने फरार रहने के दौरान एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि शिवा का मर्डर नहीं हुआ है, ये सुसाइड का मामला है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, ठीक होने पर वो सामने आएगी.