कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे पर इस वक्त की बड़ी खबर है कि कोलकाता पुलिस एक्शन में है. दुर्गा पूजा कमेटी के 7 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, पंडाल के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है और पंडाल के आसपास BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है. हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है और 25 घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं और SIT का गठन किया है.