कोलकाता हादसे का नया वीडियो, रूह कंपा देगा 19 लोगों की मौत का भयावह मंजर!

  • 9:02
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हैं. अब इस हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जो बेहद झकझोर देने वाला है. पहले वीडियो में दिख रहा है कि भगदड़ के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिरा, लोग दीवार के सहारे हाथ रखकर जैसे-तैसे खुद को रोके हुए हैं. किसी ने ऊपर दीवार पर हाथ रखा है किसी ने बाजू में, छोटे बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही है. रास्ता बेहद संकरा था, सांस लेने तक की जगह नहीं थी, लोग एक दूसरे से सटे हुए थे. 
आरोप लग रहा है भीड़ नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. दूसरे वीडियो में बारिश के दौरान लोग छाते लेकर जा रहे हैं, लगातार भीड़ बढ़ती चली गई. अंदर जो लोग थे वो बारिश के कारण बाहर नहीं निकले और बाहर की भीड़ अंदर घुसती चली गई. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया शवों को परिवारों को सौंपने का काम चल रहा है और हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, होम सेक्रेटरी संघमित्रा घोष, डिजास्टर मैनेजमेंट प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा, DGP सिद्धिनाथ गुप्ता, फायर ब्रिगेड, कोलकाता CP समेत सभी अधिकारी शामिल हैं.

संबंधित वीडियो