कोलकाता के अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज चल रहा है. अपोलो अस्पताल के डॉ. नारायण बनर्जी ने एनडीटीवी को बताया कि 14 पेशेंट भर्ती हैं, जिनमें 5 ICU और HDU में हैं और बाकी वार्ड में हैं. अभी स्थिति स्थिर है, दो पेशेंट को छोड़कर कोई भी वेरी क्रिटिकल नहीं है. क्रिटिकल हैं, लेकिन वेरी क्रिटिकल नहीं, उम्मीद है सब ठीक हो जाएंगे. घायल हुए लोगों की मानसिक स्थिति पर डॉक्टर ने कहा कि दो पेशेंट पैनिक अटैक के साथ एडमिट हुए हैं. इन्होंने अपनी आंखों के सामने इतने लोगों की मौत देखी, तो बेहद घबरा गए. वो जल्द ठीक हो जाएंगे.