तीन शहरों में हादसों से 35 की मौत- कोलकाता में 19, ग्वालियर में 15 और हैदराबाद महिला की जान गई

  • 8:00
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

देश के तीन शहरों में हादसों का कहर देखने को मिला है कोलकाता, मध्यप्रदेश का ग्वालियर और हैदराबाद में कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है. कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल गिरने और भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 15 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल है. 25 लोग घायल हैं, ये हादसा उत्तरी कोलकाता के मशहूर चोर बागान इलाके में सप्तमी के दिन हुआ जहां दशकों से दुर्गा पूजा के लिए भारी भीड़ जुटती है और अलग-अलग जिलों से लोग दर्शन को आते हैं. इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूजा कमेटी से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें सेक्रेटरी, वाइस प्रेसिडेंट, कंस्ट्रक्शन, क्राउड मैनेजमेंट और सिक्योरिटी इंचार्ज शामिल हैं. चोर बागान में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है, ताकि एविडेंस से छेड़छाड़ न हो और भीड़ दोबारा न जुटे, पुलिस CCTV खंगाल रही है, STF और SIT का गठन किया गया है, जांच सिटिंग जज की निगरानी में होगी.

संबंधित वीडियो