मुंबई में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को विपक्षी दलों का समर्थन मिलता दिखाई दिया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आज दादर में अपना विरोध जारी रखा. प्रदर्शन में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अमित ठाकरे, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए. सभी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई और उनके समर्थन में मंच साझा किया.