चोर बागान पंडाल सील, BNS 163 लागू- कोलकाता पुलिस ने पूरा इलाका कॉर्डन ऑफ किया, देखिए- आज कैसे हैं हालात

  • 12:59
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल हादसे के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. ग्राउंड जीरो से सहयोगी रमन ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने पूरे रास्ते को कॉर्डन ऑफ कर BNS की धारा 163 लागू कर दी है, पंडाल के आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं दिख रहा, दुकानें बंद करा दी गई हैं और पूजा को भी एविडेंस के तौर पर बंद कर दिया गया है. पूजा कमेटी के लोगों तक को अंदर जाने की अनुमति नहीं है. पीछे वाला रास्ता भी ब्लॉक है. 
चश्मदीदों के मुताबिक, कल सप्तमी के दिन उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई थी, तेज बारिश हुई और जो लोग दर्शन करके बाहर निकलने वाले थे वो नहीं निकले, बाहर इंतजार कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए धक्का देकर अंदर घुस गए और अंदर क्राउड हो गया. वॉलंटियर्स की संख्या कम थी और भीड़ ज्यादा थी. स्थानीय लोगों ने कहा अगर वॉलंटियर्स कारगर तरीके से भीड़ कंट्रोल कर लेते तो हादसा नहीं होता. पुलिस अपनी ड्यूटी पर थी लेकिन क्राउड मैनेजमेंट फेल हो गया. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 घायल हैं जो अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं.