भीड़ को अगर कंट्रोल कर लेते, तो ये हादसा नहीं होगा! प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कोलकाता में दुगा पूजा पंडाल में इतना बड़ा हादसा नहीं होगा, अगर वॉलिंटियर भीड़ को कंट्रोल करने में कामयाब हो जाते. कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल ऐसी क्या बड़ी चूक हुई, जिसकी वजह से 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई? इस सवाल का जवाब तलाशने में राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से काफी कुछ संकेत मिल रहे हैं. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है.