शिवसेना नेता संजय राउत से मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बनाने को लेकर शिवसेना से हमें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मेरे पास नंबर नहीं है, कैसे सरकार बनाएं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दो दिन का वक्त बचा है, ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. शरद पवार से मुलाकात से पहले संजय राउत ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पार्टी की मांग को दोहराया और कहा कि भाजपा के साथ अब किसी नए विकल्प पर चर्चा नहीं होगी.