पाकिस्तान की गोरी और चांदनी क्रीम पर बड़ा खुलासा हुआ है. इसे किडनी चोरी करने वाली क्रीम कहा जा रहा है. महाराष्ट्र FDA अधिकारी तुकाराम जो लगातार रेड को लेकर सुर्खियों में थे, उन्होंने इस पाकिस्तानी क्रीम पर स्ट्राइक कर दी है. ये क्रीम पहले से ही कई देशों में बैन है. बांग्लादेश में बैन, भारत में बैन, UAE में बैन, सऊदी अरब में बैन, यूरोपीय संघ यानी पूरे यूरोप में बैन, अमेरिका में भी बैन.
भारत सरकार ने बाकायदा नोटिफिकेशन जारी किया है कि इस क्रीम से दूर रहना है, लगाने से किडनी फेल हो रही है. नागपुर में इस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी खराब हो गई, सैकड़ों महिलाओं की त्वचा झुलस गई, कई बीमार होने लगीं. दिल्ली से महाराष्ट्र तक हजारों लोग एक महीने में चेहरा गोरा-चमकदार बनाने के दावे में फंसकर इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन जांच में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है. महाराष्ट्र FDA जांच में दोनों क्रीम में खतरनाक जहरीले केमिकल मिले. तय मानक से 752 गुना ज्यादा मर्करी यानी पारा मिला, और लीड यानी शीशा भी खतरनाक स्तर पर मिला है.