महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों से फिर से हलचल देखने को मिल रही है. एनसीपी नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो बीजेपी के साथ जा सकते हैं. हालांकि खुद अजीत पवार पिछले एक हफ्ते इस बात का खंडन करते आ रहे हैं. लेकिन फिर भी सवाल ये है सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला अगर एकनाथ शिंदे के खिलाफ गया तो क्या बीजेपी को अजीत पवार की जरूरत पड़ेगी? हालांकि बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायको की संख्या देखते हुए ऐसा नहीं लगता.