रामलीला मैदान से PM मोदी का AAP पर हमला

PM Modi Delhi Rally: दिल्ली के रामालीला मैदान (Ramlila Maidan) में पीएम मोदी (PM Modi Rally) की मेगा रैली हुई. रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी को 'नाकाम-पंथी' बताते हुए कहा कि इन 'नाकाम-पंथियों' ने देश के सामान्य मानवी की छवि को, आम आदमी की छवि को बदनाम किया. करोड़ों युवाओं के विश्वास और भरोसे को चकनाचूर किया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हमारे देश में 4 राजनीतिक कल्चर देखे गए हैं. पहला, नामपंथी- जिनके लिए वंश और विरासत का नाम ही विजन है. दूसरा, वामपंथी- जिनके लिए विदेशी विचार, विदेशी व्यवहार ही विजन है. लेकिन दिल्ली देश का वो इकलौता राज्य है जिसने पॉलिटिकल कल्चर का एक पांचवां मॉडल भी देखा ये है ना-काम पंथी यानि जो दिल्ली के विकास से जुड़े हर काम को ना कहते हैं औऱ जो काम करने की कोशिश भी करते हैं, उसमें नाकाम रहते हैं.

संबंधित वीडियो