दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आज इंडिया ब्लॉक की महारैली होने जा रही है. इस रैली के लिए बीती रात से ही प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे. इस समय सुबह होते-होते हजारों लोगों की भीड़ रैली शुरू होने से पहले ही जुट गई. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या राहुल गांधी दिवाली से पहले कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं. इंडिया गठबंधन के वक्ताओं की लिस्ट सामने आ गई है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे रामलीला मैदान में हो रही रैली में मुख्य वक्ता होंगे. इनके अलावा हेमंत सोरेन, उमर अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, तेजस्वी यादव भी बोलेंगे.