PM नरेंद्र मोदी का ममता बनर्जी पर करारा वार, पश्चिम बंगाल में 'विरोधियों का कत्ल' करने वाला सिंडीकेट काम कर रहा है

  • 2:09
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2018
पश्चिम बंगाल में मिदनापुर में पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, 'मां माटी मानुष' के नारे का असली चेहरा सभी को दिखना चाहिए. यहां 'विरोधियों का कत्ल' करने वाला सिंडीकेट काम कर रहा है. इस सिंडीकेट की इजाज़त के बिना पश्चिम बंगाल में कुछ भी नहीं हो सकता. यहां तक कि यहां 'पूजा' करना भी मुश्किल हो गया है. मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा, यहां काम कर रहा सिंडीकेट सिर्फ वोटबैंक की खातिर बनाया गया है, और सत्ता में बने रहने के लिए उसका इस्तेमाल हो रहा है.(सौजन्य - डीडी न्यूज)

संबंधित वीडियो