CJP के अभिजीत दीपके ने फिर भरी हुंकार, 16 अक्‍टूबर को कनॉट प्‍लेस में लहराएंगे तिरंगा

  • 3:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन अभी थमा नहीं है. अब अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दोस्तों सौरभ और आशु को बस सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है. अब 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, सीपी में तिरंगा लहराना है." बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले उन्हें 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति भंग करने वाले किसी भी मामले में शामिल न होने का आश्वासन देने के बाद रिहा कर दिया गया था. 

संबंधित वीडियो