PM Modi ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में कहा कि हर युग में पावर के अपने स्रोत रहे हैं, अपनी परिभाषा रही है, लेकिन 21वीं सदी में एक बड़ा बदलाव हो रहा है. आज टेक्नोलॉजी ही पावर है, डेटा ही पावर है, नॉलेज ही पावर है. उन्होंने कहा कि आज महत्वपूर्ण सवाल ये नहीं है कि पावर किसके पास है, बल्कि ये है कि इसका इस्तेमाल कैसे हो रहा है.