हॉट टॉपिक: नवाब मलिक ने कहा- शनिवार को पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

  • 22:52
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2019
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मुंबई के नेहरू सेंटर में अहम बैठक हुई. एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक से निकले और पवार ने मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ की. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने पर सहमति बन चुकी है. वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि बातचीत सही दिशा में चल रही है और वो कल मीडिया के सामने पूरी जानकारी देंगे. वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, 'हम शनिवार को पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा.'

संबंधित वीडियो