पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक काल्पनिक राजनीतिक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी की कुर्सी जाने और नंदीग्राम चुनाव हारने के बाद उनकी पार्टी में टूट हो गई. वीडियो में कहा जा रहा है कि पहले अंडे चलने की तस्वीरें आई थीं. अब नंदीग्राम उपचुनाव से पहले पार्टी दो फाड़ हो गई है. दावे के मुताबिक, चुनाव आयोग ने टीएमसी के नाम और फूल-पत्ती चुनाव निशान पर रोक लगा दी है और अंतरिम व्यवस्था के तौर पर दो नए नाम और निशान आवंटित किए हैं. एक गुट का नाम बताया जा रहा है ममता टीएमसी जिसका नया निशान फुटबॉल खेलता हुआ फुटबॉलर है और दूसरे बागी गुट का नाम बताया जा रहा है, डेमोक्रेटिक टीएमसी जिसका निशान लिफाफा / एन्वेलप है. बागी गुट का नेतृत्व रितव्रत बनर्जी के हाथ में बताया जा रहा है.