महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने किया सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान

  • 29:26
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बहुमत बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को मिला था. हमें 105 सीट पर सफलता मिली थी. हमने शिवसेना का काफी इंतजार किया. सेना ने एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत शुरू कर दी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने कभी भी ढाई-ढाई साल का वादा नहीं किया था. शिव सेना ने अपना ही मजाक बनाया. तीनों दलों ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया था . तब जाकर 15 दिन बाद राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाया गया. हमने अजित पवार को राजी किया. अब हमारे पास बहुमत नहीं है इसलिए मैं अपने पद से इस्‍तीफा दे रहा हूं.

संबंधित वीडियो