Dharavi Experience Centre Mumbai : Asia की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती का Future देख चौंक जाएंगे!

  • 18:58
  • प्रकाशित: अक्टूबर 03, 2026

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दिल में बसा धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक है. करीब 600 एकड़ में फैले इस इलाके में लगभग 10 लाख लोग रहते हैं. अब यही धारावी अपने सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े स्लम रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में शामिल धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है. भविष्य का धारावी कैसा दिखेगा? लोगों को कैसे घर मिलेंगे? इलाके का स्वरूप कैसे बदलेगा? इन सभी सवालों के जवाब अब धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में देखने को मिलेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज इस सेंटर का उद्घाटन किया. आखिर धारावी एक्सपीरियंस सेंटर क्या है, इसे क्यों बनाया गया है, और दुनिया के सबसे बड़े स्लम रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की तस्वीर कैसी होगी? हम आपको इस एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए नए धारावी की झलक दिखाएंगे.

संबंधित वीडियो