पंजाब में AAP सरकार बनी तो देंगे 200 यूनिट मुफ्त बिजली: केजरीवाल

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतती है तो राज्य में मुफ्त बिजली दी जायेगी. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं. महिलाएं बहुत खुश हैं. पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं. आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी.''

संबंधित वीडियो