कॉकरोज जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके सौरभ दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है. आज ही दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया था. इससे पहले अभिजीत दीपके सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. इन पर शांति भंग करने की धाराएं लगाई गई हैं.