केजरीवाल के तिलक नगर दौरे में हंगामा, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

  • 2:27
  • प्रकाशित: सितम्बर 29, 2026

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट का आरोप है. मारपीट का आरोप आम आदमी पार्टी समर्थकों पर लगा है. बता दें कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिलक नगर गए थे. इसी दौरान आम आदमी पार्टी समर्थकों पर हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप लगा है. हेड कांस्टेबल का मेडिकल करवाया गया है, चोटें लगी हैं. दिल्ली पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर सकती है. हेड कांस्टेबल का मेडिकल निरीक्षण करवाया गया है.