दिल्ली पुलिस ने कॉकरोज जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर दिया है. शनिवार को इन तीनों को हिरासत में लिया गया था. दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को आज एहतियातन गिरफ्तार कर लिया है. अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका पर 107/51 यानी शांति भंग करने की आशंका में प्रीवेंटिव अरेस्ट किया गया है. दिल्ली कैंट में स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्टेट कोर्ट में आज तीनों को पेश किया जाएगा.
पुलिस कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए किसी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती और उसको अदालत में पेश करना जरूरी होता है. इस प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में रखे गए अभिजीत समेत अन्य नेताओं को कोर्ट में पेश कर सकती है.