Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में नई सरकार आते ही एक बड़ा सवाल हर महिला के मन में है: क्या मुझे भी मिलेंगे ₹2500 हर महीने? सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन ये है क्या, किसे मिलेगा, और कब मिलेगा? पहला सवाल, सबसे जरूरी: ₹2500 कब मिलेंगे? सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी कि 8 मार्च से दिल्ली में महिलाओं को ये राशि मिलना शुरू हो जाएगी। तो बस कुछ ही दिन का इंतज़ार है।