दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत, 7 मौतों का जिम्मेदार कौन?

  • 21:18
  • प्रकाशित: सितम्बर 07, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई है, 5 घायल अस्पताल में हैं.हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक छात्र मलबे में दबा हुआ मोबाइल से वीडियो बना रहा है, उसके चेहरे पर खून और धूल है.एक अन्य छात्र नीरज बाबा ने मलबे में दबे होने पर दोस्त विकास को लोकेशन भेजकर जान बचाई।मरने वाले छात्र अलग-अलग राज्यों से दिल्ली पढ़ने आए थे - औरैया (UP) के पवन, MP के कांटी के अक्षत सिंह यादव जो UPSC की तैयारी कर रहा था और रक्षाबंधन पर घर से लौटा था, देवास (MP) के 19 साल के अर्पित जिसके शव को देखकर मां बेहोश होकर AIIMS में भर्ती है, और दुर्ग (छत्तीसगढ़) के युवराज सोनी.परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद सियासत और विरोध तेज है - ABVP, SFI (लेफ्ट) और AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर MCD कमिश्नर को बर्खास्त करने और मृतकों के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की.