दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी हॉस्टल की इमारत ढहने के बाद एमसीडी एक्शन मोड में आ गई है. MCD कमिश्नर के मुताबिक, बगल वाली कमजोर इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 1-2 दिन में उसे नियंत्रित तरीके से ध्वस्त कर दिया जाएगा. प्रशासन की कोशिश है कि आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. ग्राउंड जीरो से NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे वाली जगह के पीछे वाली इमारत की नींव बेहद कमजोर है - ईंटों से बनी है, कंक्रीट और पिलर नहीं हैं. इसी का ध्वस्तीकरण आज सुबह 10 बजे के बाद शुरू होने की तैयारी है. इलाके में तीन तरफ बैरिकेडिंग कर रास्ते ब्लॉक किए गए हैं, रात से ही पुलिस तैनात है.