दिल्ली में 1 नवंबर से बाहरी BS3 BS4 गाड़ियों की एंट्री बंद, जान लें CM रेखा गुप्ता का विंटर एक्शन प्लान

  • 3:52
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

अगर आप दिल्ली NCR में रहते हैं या गाड़ी लेकर दिल्ली एंट्री की सोच रहे हैं, तो सावधान! 1 नवंबर के बाद BS6 के नीचे का कोई भी व्हीकल दिल्ली में अलाउड नहीं है. बिना तैयारी निकले तो भारी भरकम चालान ही नहीं गाड़ी मौके पर जब्त भी हो सकती है और पेट्रोल डीजल मिलना तक बंद हो सकता है. दिल्ली में सर्दियों में हर साल हवा जहरीली और धुंध की चादर छा जाती है. इससे निपटने के लिए दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को विंटर एक्शन प्लान का खाका रखा.

प्लान 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. लेकिन गाड़ियों की एंट्री वाला सबसे बड़ा फैसला 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा. इस दौरान दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड ऐसी किसी भी गाड़ी को दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं जो BS6 एमिशन नॉर्म्स से नीचे की है यानि BS3 या BS4 स्टैंडर्ड की और दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड तो दिल्ली के दरवाजे बंद.