दिल्ली में बाहरी BS6 से नीचे की गाड़ियों पर NO ENTRY, UP-हरियाणा की इन गाड़ियों पर भी रोक

  • 7:20
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

वायु बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी तैयारी की है. 1 नवंबर से BS6 से नीचे की बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर रोक लग गई है. यानी जिसका दिल्ली का रजिस्टर नंबर नहीं है, यूपी का है, हरियाणा का है और गाड़ी 6 साल पुरानी है तो दिल्ली में एंट्री नहीं होगी. यह नियम 31 जनवरी तक लागू रहेगा, इस दौरान EV और CNG वाहनों को छूट मिलेगी. 
इस नियम का सबसे ज्यादा असर NCR के लोगों पर होगा, खासकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के लोगों पर, क्योंकि हजारों लोगों का हर दिन दफ्तर के लिए आना-जाना है. आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा असर नोएडा पर होगा जहां 4,00,000 गाड़ियां BS6 से नीचे हैं. नियम के मुताबिक 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद हो जाएगी. गाजियाबाद में 5,50,000 गाड़ियां BS6 मानकों से पुरानी श्रेणी की हैं और गुरुग्राम में 2,00,000 निजी गाड़ियां ऐसी हैं जो BS6 से नीचे आती हैं. इसके अलावा 47,000 व्यावसायिक वाहन इस नियम को पूरा नहीं कर पाते, इनमें 2000 से ज्यादा बसें शामिल हैं जो हर दिन हजारों लोगों को सफर कराती हैं. ये आंकड़े 2025 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के आधार पर हैं.

संबंधित वीडियो