अरविंद केजरीवाल ने कहा- पराली से दिल्ली में जहरीली हवा

  • 2:10
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दीवाली से एक दिन पहले डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह प्रदूषण है. उन्होंने इसका ठीकरा पड़ोसी राज्यों पर भी फोड़ा और कहा कि पराली जलने की वजह से पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण फैल रहा है. उन्होंने कहा कि पराली जलाने की वजह से पूरे 1 महीने तक पूरा उत्तर भारत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धुआं ही धुआं होता है. उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 साल से हर साल अक्टूबर और नवंबर में पराली जलने की वजह से पूरा उत्तर भारत परेशान रहता है.

संबंधित वीडियो