गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बीते 60 महीनों में जनता से किए 80 फीसदा वादे पूरे नहीं किए हैं. उन्हें चाहिए कि वह जनता के बीच जाएं और इसके बारे में बताएं. वहीं, अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को विकास के रास्ते का रोड़ा भी बताया है.