पंजाब के मोगा में युवकों पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें 2 की मौत और 3 लोग जख्मी हो गए. वारदात के वक्त 4-5 युवक दुकान के बाहर बैठे थे. काली स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू की. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 5-6 लोगों को गोलियां लगीं. बदमाशों ने 20-25 राउंड फायर हुए. पुलिस जांच में वारदात की शुरुआती आशंका पुरानी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. विपक्ष ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर सरकार के कंट्रोल में नहीं है, दिनदहाड़े वारदातें बढ़ रही हैं.