पंजाब के मानसा के परविंदर मर्डर केस में बड़ी खबर है. मानसा परविंदर हत्या कांड की CBI जांच जारी है और जांच के लिए एक्सपर्ट टीम का गठन किया गया है. मानसा पुलिस ने मामले से जुड़ी फाइल CBI को सौंप दी है. अब CBI गहराई से जांच करेगी कि परविंदर की हत्या की साजिश किसने रची और कौन-कौन शामिल है. परविंदर सिंह नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. परिवार का आरोप है कि लोकल ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर को कई बार शिकायत देने के बावजूद जिन दवा की दुकानों से नशा बिक रहा था उन पर कार्रवाई नहीं हुई. सिर्फ वो दवा दुकान जिसके मालिक अश्विनी कुमार ने परविंदर पर गोली चलाई, बल्कि मानसा जिले की अन्य दवा दुकानों पर भी गाज गिर सकती है. परिवार का आरोप है कि पहले भी एक मामले में हिरासत में लिए जाने पर परविंदर पर कस्टोडियल टॉर्चर हुआ था और मानसा पुलिस के कुछ अफसरों की दवा दुकानों के साथ सांठगांठ थी, इसलिए शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती थी.CBI अब ये भी जांचेगी कि क्या सरकारी अमले में कुछ लोग दुकानों से मिले हुए थे, अश्विनी कुमार किन लोगों के टच में था, किसके कहने पर गोली चलाई या खुद से चलाई और क्या हत्या के पीछे बड़ा ड्रग सिंडिकेट है.