टाइगर श्रॉफ हमले मामले की जांच 22 साल के डिप्लोमा इंजीनियर पर टिक गई है, जिसे क्राइम ब्रांच पूरी साजिश की अहम कड़ी मान रही है. इस मामले में आरोपी नंबर 11 यानि प्रांजल ठकराल को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने प्रांजल को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस के मुताबिक, मार्च में जमानत पर जेल से बाहर आए प्रांजल ने विदेश में बैठे मास्टरमाइंड अनिल पंडित के इशारे पर शूटर्स को पैसे, लॉजिस्टिक सपोर्ट और पूरी ग्राउंड प्लानिंग मुहैया कराई. दोनों एक सीक्रेट ऐप के जरिए संपर्क में रहते थे, ताकि पुलिस निगरानी से बचा जा सके. प्रांजल का क्राइम रिकॉर्ड बड़ा है, बाय प्रोफेशन इंजीनियर लेकिन क्राइम कुंडली बड़ी. क्राइम ब्रांच को उम्मीद है प्रांजल के फोन, सीक्रेट चैट और पैसों के लेनदेन से अनिल पंडित के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा होगा.