कानपुर की थाना चकेरी पुलिस ने 28 वर्षीय काजल की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर एक मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया है. एक क्राइम थ्रिलर जैसी है दास्तान पुलिस की पूछताछ में आरोपी पप्पू पासवान (42 वर्ष) ने जो कहानी बताई, वह रिश्तों के धोखे, ब्लैकमेलिंग और खौफनाक अंत की एक दहला देने वाली दास्तान है. राजमिस्त्री का काम करने वाले पप्पू की मुलाकात साल 2021 में कांशीराम कॉलोनी में काजल उर्फ हसीना खातून से तब हुई थी, जब वह वहां मजदूरी मांगने आई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ने लगा. काजल के दबाव में आकर 2022 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब काजल को पता चला कि पप्पू पहले से शादीशुदा है.