जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक मार्केट में देर रात आग लगने से कई दुकानें जल गईं. आग जम्मू के शिव मार्केट में लगी. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से 25 से भी ज्यादा दुकानें जल गईं. आग लगने से दुकान में रखा करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया. दमकल की कई गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाना पड़ा, कई घंटे तक ऑपरेशन चला. तस्वीरों में दिख रहा है कैसे आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया, लाखों-करोड़ों के नुकसान की आशंका है. अधिकारियों के मुताबिक, मोस्ट प्रोबेबली शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने 30 दुकानों को नुकसान पहुंचाया है.