चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. विपक्ष अब संसद से सड़क तक मोर्चा खोलने जा रहा है. 30 अक्टूबर को दिल्ली में मॉक संसद और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में वोट चोरी महारैली की तैयारियां तेज हो गई हैं. राहुल गांधी ने मोर्चा संभालते हुए कहा है कि लोकतंत्र और जनता के वोटों की रक्षा के लिए विपक्ष पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमारा वोट चुराया जा रहा है और हम इसे चुपचाप नहीं सहेंगे. मतदाता सूचियों से नाम काटे गए, नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं, अब जवाब देश देगा. उन्होंने नारा दिया- 1 नवंबर चलो, वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महा रैली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी विपक्षी सांसदों को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में ही रहने के कड़े निर्देश जारी किए हैं.