Jamia Protest: जामिया छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, 15 दिन बाद क्या होगा?

  • 3:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 26, 2026

Jamia Millia Protest: दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले कुछ दिनों से चल रहा छात्रों का विरोध का प्रोटेस्ट खत्म हो गया है. विश्वविद्यालय में स्टूडेंट यूनियन की मांग को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा था, जिसे खत्म करने का फैसला ले लिया गया. बीती रात कैंपस में भारी हंगामा होने के बाद छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति बनी और छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया. जामिया एडमिनिस्ट्रेशन और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत हुई और इस बात पर सहमति बनी कि छात्र संघ चुनाव संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन बाद कराया जाएगा. इसके बाद रजिस्ट्रार के आदेश में विरोध प्रदर्शन तत्काल समाप्त करने की बात कही गई.

संबंधित वीडियो